UTTARAKHAND

अनुसूइया उनियाल बने उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी


-मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में आयोजित गौ संसद में दी गई जिम्मेदारी
-प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में बनेंगे गौ विधायक, गौ माता-राष्ट्र माता अभियान

देहरादून। टिहरी के उनियाल गांव निवासी अनुसूइया प्रसाद उनियाल को उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी बनाया गया है। मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में आयोजित गौ संसद में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वह प्रदेश में गौ माता-राष्ट्र माता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 70 गौ विधायक और मतदाता बनाए जाएंगे। पूरे देश में 33 करोड़ गौ मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से देशभर में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में छोटे ट्रैक्टरों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। लेकिन सरकारों को इसके साथ ही पारंपरिक खेती में इस्तेमाल होने वाले बैलों के पालन को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत छोटी जोत वाले किसान आज भी खेती के लिए बैलों पर निर्भर हैं। बैल पालन को प्रोत्साहन मिलने से जहां उनके जीवन की रक्षा हो सकेगी, वहीं गौ वंश संरक्षण भी होगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर गौ संसद में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भी भेजा गया है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

12 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

13 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

17 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

18 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

19 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago