नगर निगम और वरदान संस्था की ओर से डांडा लखौंड में चलाया गया पौधरोपण अभियानआंवला, जामुन समेत 3000 से अधिक पौधे लगाए गए।
देहरादून। जिस तरह शरीर को पोषण के लिए भोजन की जरूरत होती है। ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर हमें शुद्ध वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। यह बातें नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कही।
वह मंगलवार को नगर निगम और वरदान संस्था की ओर से डांडा लखौंड स्थित नगर निगम की जमीन पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले नगर आयुक्त गौरव कुमार की अगुवाई में निगम के अधिकारियों एवं वरदान संस्था के द्वारा पौधे लगाए गए। इस दौरान आंवला, अमरूद, जामुन आदि के 3 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं, एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है।
उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। वहीं, पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
वरदान संस्था के महासचिव अनिल चन्दोला ने बताया कि राजधानी देहरादून में 30 दिन-30 अलग-अलग स्थान पर पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, सहायक नगर आयुक्त विजय चौहान, सुनीत द्विवेदी, निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत, सहायक अभियंता रजित कोठियाल, ओमप्रकाश जायसवाल, राजेश पंवार आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…