देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी तरह से भर गया है। दूसरे नवरात्र के शुभ अवसर पर रिक्त चल रहे पांचों पदों पर नए मंत्रियों ने शपथ ली। इस विस्तार के साथ ही भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अब यह तय हो गया है कि अगला चुनावी रण भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
धामी मंत्रिमंडल में खाली चल रहे 5 पदों को भर दिया गया है। इस विस्तार ने राज्य की राजनीति में दो बड़े संदेश दिए हैं: पहला, 2027 के चुनावों में धामी ही भाजपा का चेहरा होंगे। दूसरा, पार्टी अब मिशन मोड में है। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब कोई सीएम अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के साथ लगातार दूसरी बार पार्टी को चुनाव में लीड करेगा।
बीते चार वर्षों से मंत्रिमंडल के पांच पद खाली रहने से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज थीं। अब मंत्रिमंडल के सभी पदों के भर जाने के बाद सरकार के पास काम करने के लिए पूरी ‘टीम’ मौजूद है। माना जा रहा है कि अब सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता से जुड़े फैसलों में और अधिक तेजी आएगी।
हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…
निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…
ग्राम्य विकास विभाग ने तैयार किया ड्राफ्ट; सिफारिशों और तबादलों की झंझट खत्म करने की…
कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…
सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…