Categories: Politics

कांग्रेस को एक और झटका, BJP में शामिल हुए अर्जुन मोढवाडिया

अर्जुन मोढवाडिया

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा हैं. सोमवार को कांग्रेस छोड़ने वाले अर्जुन मोढवाडिया आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अर्जुन मोढवाडिया के साथ कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी बीजेपी का हाथ थाम लिया है. अंबरीश डेर ने भी कल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था.  गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक, मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था. मोढवाडिया ने कल गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंपा था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सात मार्च को गुजरात में प्रवेश करेगी, इससे पहले मोढवाडिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 

कुछ दिन पहले पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री नाराण राठवा अपने बेटे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए थे. मोढवाडिया (67) लगभग 40 वर्ष तक कांग्रेस से जुड़े रहे.  मोढवाडिया के इस्तीफे के साथ ही 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 14 रह गई है.

कल पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मोढवाडिया ने कहा था कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में महोत्सव का बहिष्कार करके भगवान राम का अपमान किया, उससे उनके जैसे कई लोग आहत थे. अब वह राहत महसूस कर रहे हैं. मोढवाडिया पिछले चार महीनों में चिराग पटेल और सीजे चावड़ा के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं. पटेल ने दिसंबर और चावड़ा ने जनवरी में इस्तीफा दिया था.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

10 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

11 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

11 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

14 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago