Politics

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद उठाया कदम

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET-UG) छात्रों के चल रहे लंबे प्रदर्शन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जिस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र और विभिन्न संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, अंततः केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पत्र साझा करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि वह पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनका हमेशा से यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती है।

युवाओं की आकांक्षाओं और भावनाओं का सम्मान
अपने त्यागपत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र सेवा का अवसर मिलने के लिए उनका आभार जताया है।

NEET-UG परीक्षा और उठाए गए कदम
परीक्षा में अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने पर सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा की तिथि घोषित की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगले साल से यह परीक्षा सीबीटी (Computer-Based Test) मोड में कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को सुचारू रूप से कराना थी, जिसके तहत 21 जून 2026 को परीक्षा सफलताપૂર્વक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन से इस स्थिति की नैतिक जिम्मेदारी ली और परीक्षा माफियाओं से मेधावी छात्रों के भविष्य को बचाने का पूरा प्रयास किया। 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम भी संतोषजनक रहे, जिसमें गरीब पृष्ठभूमि के कई बच्चों ने सफलता पाई।

‘यह मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं’
पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम पर दुख जताते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। उन्होंने लिखा, “जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं और करियर बनाने पर फोकस करें—इन्हीं बातों पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।'”

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वे भविष्य में भी देश के युवाओं और जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित रखेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में कांवड़ मेले का असर: 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेज

हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले के दौरान शिव भक्तों (कांवड़ियों) की भारी भीड़ और सुगम यातायात…

1 hour ago

ऋषिकेश में LUCC चिटफंड घोटाले के पीड़ितों का प्रदर्शन: धनवापसी आवेदन प्रक्रिया सरल करने की मांग, चेताया- नहीं सुनी गई बात तो जाएंगे कोर्ट

ऋषिकेश: बहुचर्चित एलयूसीसी (LUCC) चिटफंड घोटाले में फंसे उत्तराखंड के लाखों निवेशकों के धनवापसी आवेदन…

2 hours ago

उत्तराखंड में मानसून का तांडव: 72 सड़कें बंद, भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त; नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही मूसलाधार…

2 hours ago

उत्तराखंड में गरमाई सियासत: UTU पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस ने नेताओं को लिया हिरासत में

देहरादून: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार (25 जुलाई) को…

2 hours ago

कारगिल विजय दिवस: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन

देहरादून : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून के चीड़बाग गढ़ीकैंट स्थित…

3 hours ago

उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों और बुग्यालों में प्लास्टिक से तबाह हो रहा पर्यावरण; हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

नैनीताल: उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों, संवेदनशील बुग्यालों और ग्लेशियरों में सिंगल-यूज प्लास्टिक के कारण पर्यावरण…

23 hours ago