UTTARAKHAND

कारगिल विजय दिवस: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन

देहरादून : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून के चीड़बाग गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पहुंचकर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन को लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

देश सैनिकों के बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा: सीएम धामी
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में हमारे वीर जवानों ने बेहद विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की थी और दुनिया के सामने भारतीय सेना की ताकत का लोहा मनवाया था। देश अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

उत्तराखंड वीरों की भूमि
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के तमाम वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध समेत विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील
सीएम धामी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लें। देश के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद उठाया कदम

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET-UG) छात्रों के चल रहे…

1 hour ago

हरिद्वार में कांवड़ मेले का असर: 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेज

हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले के दौरान शिव भक्तों (कांवड़ियों) की भारी भीड़ और सुगम यातायात…

1 hour ago

ऋषिकेश में LUCC चिटफंड घोटाले के पीड़ितों का प्रदर्शन: धनवापसी आवेदन प्रक्रिया सरल करने की मांग, चेताया- नहीं सुनी गई बात तो जाएंगे कोर्ट

ऋषिकेश: बहुचर्चित एलयूसीसी (LUCC) चिटफंड घोटाले में फंसे उत्तराखंड के लाखों निवेशकों के धनवापसी आवेदन…

2 hours ago

उत्तराखंड में मानसून का तांडव: 72 सड़कें बंद, भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त; नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही मूसलाधार…

2 hours ago

उत्तराखंड में गरमाई सियासत: UTU पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस ने नेताओं को लिया हिरासत में

देहरादून: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार (25 जुलाई) को…

2 hours ago

उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों और बुग्यालों में प्लास्टिक से तबाह हो रहा पर्यावरण; हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

नैनीताल: उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों, संवेदनशील बुग्यालों और ग्लेशियरों में सिंगल-यूज प्लास्टिक के कारण पर्यावरण…

23 hours ago