New York: भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया और उन्होंने पहले ही ओवर में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अर्शदीप सिंह ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं। अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी का तोड़ अमेरिका के किसी भी बल्लेबाज के सामने नजर नहीं आ रहा है।
टीम इंडिया के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के खिलाफ इस मुकाबले में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर कमाल कर दिया। उन्होंने पारी की पहली गेंद पर अमेरिका के शायन जहांगीर को आउट किया। शायन जहांगीर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। अर्शदीप ने उन्हें LBW आउट किया। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले अर्शदीप पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया था। वहीं अर्शदीप से पहले दुनिया के सिर्फ तीन ही खिलाड़ी ये कारनामा कर सके थे। अर्शदीप दुनिया में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…