Categories: DELHI

जल संकट के बीच दिल्ली के कई इलाके में घंटों से बिजली गुल, मंत्री आतिशी ने जताई चिंता

नई दिल्ली: दिल्ली में जल संकट की स्थिति के बीच, राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों से बाधित है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने इस बिजली संकट के पीछे नेशनल पावर ग्रिड के फेल होने की बात कही है। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश के मंडोला स्थित पीजीसीआईएल के एक सब-स्टेशन में आग लगने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे दिल्ली को मिलने वाली 1200 मेगावाट बिजली प्रभावित हुई है।इस घटना के कारण, दिल्ली के आईटीओ, लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, जामिया, नरेला, मॉडल टाउन, रोहिणी, गोपालपुर, सब्जी मंडी, वजीरपुर और कश्मीरी गेट जैसे विभिन्न इलाकों में बिजली नहीं है। मंत्री आतिशी ने यह भी बताया कि बिजली बहाली का काम चल रहा है और विभिन्न इलाकों में धीरे-धीरे बिजली वापस आ रही है।

मंत्री आतिशी ने इसे राष्ट्रीय बिजली ग्रिड में एक बड़ी विफलता बताया और इस स्थिति को दोहराने से रोकने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री और PGCIL के अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा है। बिजली की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बिजली अब धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में वापस आ रही है।

इसके अलावा, आतिशी ने दिल्ली में जल संकट पर भी प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि हीटवेव के कारण दिल्ली में पानी की जरूरत बढ़ी है और हरियाणा से मिलने वाला पानी लगातार कम हो रहा है, जिससे दिल्ली के वाटर प्लांट अपनी पूरी क्षमता पर काम नहीं कर पा रहे हैं।

मंत्री आतिशी ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और केंद्रीय बिजली मंत्री और पीजीसीआईएल के चेयरमैन से मिलने का समय मांगा है, ताकि ऐसी स्थिति भविष्य में न आए।

पानी पर क्या बोलीं आतिशी
राजधानी में पानी की किल्लत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आतिशी ने हरियाणा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ‘जानबूझकर’ और ‘अवैध रूप से’ राजधानी में पानी की आपूर्ति रोक रही है। इससे रोजाना की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 

आतिशी ने हरियाणा सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे को भी झूठा बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार झूठ बोल रही है वह दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में पानी आपूर्ति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हलफनामे के अनुसार, दिल्ली में चुनाव से पहले 23 मई से हरियाणा सरकार ने पानी की मात्रा कम कर दी।

एलजी ने हरियाणा के सीएम से की बात
दिल्ली में पेयजल संकट पर छिड़ी जुबानी जंग के बीच एलजी वीके सक्सेना ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी से बात की है। वीके सक्सेना ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बीते सोमवार को बात हुई। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली को आवंटित हिस्से के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। चल रही गर्मी की लहर के कारण राज्य की अपनी बाधाओं के बावजूद हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जल संकट पर भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में पानी के भीषण संकट से क्षुब्ध हजारों नागरिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड कार्यालय पर प्रचंड प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और पूर्व विधायक चौ. ब्रह्म सिंह तंवर ने सम्बोधित किया। भाजपा नेताओं ने जल संकट के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के त्यागपत्र की मांग की।

इन इलाकों में भारी किल्लत 
राजधानी के कई इलाकों पेयजल संकट बरकरार है। खासतौर पर, स्लम बस्तियों व अनधिकृत कॉलोनियों में पर्याप्त संख्या में टैंकर नहीं पहुंच रहे। पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी व आसपास के अन्य इलाकों, दक्षिणी दिल्ली स्थित ओखला फेस-दो व संगम विहार, नई दिल्ली स्थित सभी स्लम बस्तियों और पश्चिमी दिल्ली के गोपाल नगर, विकास नगर, निहाल विहार आदि कॉलोनियों में पेयजल संकट बना हुआ है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

17 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

18 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

18 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

21 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago