Categories: UTTARAKHAND

आरुषि निशंक को ‘ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर’ से नवाजा गया

 देहरादून:उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटी, अभिनेत्री, निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को हाल ही में ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली क्षण की जानकारी आरुषि ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें एशिया वन मैगजीन और ईटी नाउ द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए व्यक्तियों को पहचानने के लिए किया गया था। आरुषि को यह सम्मान उनके अभिनय, निर्माण और सामाजिक कार्यों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया गया।

यह सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रुबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हीरानंदानी जैसे नामी चेहरों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

पर्यावरण समर्पण के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक को ‘ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया। आरुषि निशंक ने इस पुरस्कार को प्राप्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक गर्व का क्षण है यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को बल देता है बल्कि एक स्थायी भविष्य के निर्माण में बेहतर साबित होगा। और उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘तारिणी’ के बारे में भी जानकारी दी, जो 2015 में एक छोटी ‘मेड इन इंडिया’ नाव में दुनिया का चक्कर लगाने वाली छह महिला नौसेना अधिकारियों की असाधारण यात्रा पर आधारित है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को सामने लाने की अपनी इच्छा व्यक्त की और सभी से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करने की अपील की।इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और उन्होंने विजेताओं की प्रतिभा और समर्पण की सराहना की। यह समारोह न केवल विजेताओं के लिए, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

1 day ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

1 day ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

1 day ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

2 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

3 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

3 days ago