जोशीमठ/औली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में ताजा बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में करीब आधा फीट तक सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फ से ढकी वादियों ने औली की खूबसूरती को और निखार दिया है, जिससे यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
बर्फबारी के बाद औली की ढलानों पर स्कीइंग और ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। खासकर दुबई और गुजरात से आए पर्यटकों ने यहां की वादियों को देखकर कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे “जन्नत” में आ गए हों।
पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, ताजा बर्फबारी से होटल और होमस्टे लगभग फुल हो चुके हैं। स्थानीय गाइड और स्कीइंग प्रशिक्षकों की मांग भी बढ़ गई है। औली का रोपवे और चेयर लिफ्ट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
प्रशासन ने पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। साथ ही, ट्रैकिंग और स्कीइंग के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बर्फबारी से स्थानीय लोगों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं, क्योंकि इससे पर्यटन सीजन को नई रफ्तार मिली है।
देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम ऊर्जा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…
देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच…
देहरादून: उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ…
धर्म डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह की अमावस्या का अपना आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व…
गोपेश्वर/औली। उत्तराखंड में मार्च के महीने में मौसम ने ऐसा रंग बदला है कि हर कोई…
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही…