UTTARAKHAND

बाबा नीम करौरी महाराज की बायोपिक की शूटिंग इसी महीने से शुरू, जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देगी महिमा

विश्व प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली महाराज का जीवन और उनके चमत्कार अब बड़े पर्दे पर साकार होंगे। उनके जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बनने जा रही है, जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।[इस फिल्म का उद्देश्य बाबा के व्यक्तित्व, उनकी शिक्षाओं और चमत्कारों को देश-विदेश तक पहुंचाना है।

नैनीताल: बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है. इसके लिए कैंची धाम समेत देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द शुरू फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म अभिनेता राजपाल यादव समेत देश के कई बड़े चेहरे बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनेंगे.

बाबा नीब करौरी की बायोपिक: बाबा नीब करौरी महाराज के व्यक्तित्व को और अधिक गहराई से देश विदेश तक पहुंचाने के लिए जल्द ही बायोपिक का निर्माण किया किया जाएगा. बायोपिक में बाबा के जन्म स्थान से लेकर उनके जन्म शिक्षा दिक्षा वैवाहिक जीवन से लेकर बाबा को सिद्धि प्राप्त होने तक की कहानी दिखाई जाएगी. अनिशा इंटरनेशनल बैनर तले बन रही फिल्म में बाबा की जन्म जन्म स्थान शिक्षा-दीक्षा समेत उनकी सिद्धि प्राप्त होने वैवाहिक जीवन समेत संपूर्ण जानकारियों को फिल्माया जाएगा.

इसी महीने शुरू होगी शूटिंग: कैंची धाम पहुंचे फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ ठाकुर ने बताया फिल्म की शूटिंग नैनीताल के कैंची धाम, अयोध्या, मथुरा,भोपाल समेत देश के उन – उन राज्यों में की जाएगी जिन स्थानों पर बाबा का विशेष लगाव रहा. फिल्म कि शूटिंग इस माह से प्रारंभ हो जाएगी. आने वाले एक दिसंबर से लेकर जनवरी माह मे बीच या बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मदिन के मौके पर फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा.कैंची धाम स्थापना दिवस के बाद 16 जून को फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ ठाकुर समेत मुंबई से आई टीम ने कैंची धाम समेत बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़े स्थानों का निरीक्षण कर फिल्म शूटिंग के लिए जगह तलाशी.

बाबा के किरदार में दिखेंगे मनोज जोशी: बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बना रही फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे. कैंची धाम पहुंचे मनोज जोशी ने बताया ये उनका सौभाग्य है कि बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बना रही फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने कई बार नैनीताल स्थित कैंची धाम आने का कार्यक्रम बनाया, लेकिन, वे आ नहीं सके.मनोज ने बताया फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ ठाकुर 3 साल से बाबा के जीवन पर अध्ययन कर स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं. जिसके आधार पर जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

तीन साल के शोध पर आधारित है स्क्रिप्ट

फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ ठाकुर पिछले तीन साल से बाबा के जीवन पर गहन शोध कर रहे हैं, जिसके आधार पर उन्होंने फिल्म की पटकथा तैयार की है।इस बायोपिक में बाबा के जन्म स्थान, उनकी शिक्षा-दीक्षा, वैवाहिक जीवन से लेकर सिद्धि प्राप्त करने तक के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा।

फिल्म को इस साल 1 दिसंबर से लेकर अगले साल जनवरी के बीच या बाबा नीम करौली महाराज के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज करने की योजना है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

18 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

19 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

19 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago