sports news

बदरीनाथ धाम में राष्ट्र रक्षा की कामना: सेना और पीएम मोदी के लिए विशेष हवन-पूजन

चमोली: “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पाकिस्तान की कथित बौखलाहट और कायरतापूर्ण हरकतों के बीच, श्री बदरीनाथ धाम में भारतीय सेना के वीर जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशलता एवं शक्ति के लिए विशेष हवन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में आतंकवाद के समूल नाश और भारत की तीनों सेनाओं के सपूतों समेत प्रधानमंत्री को संबल प्रदान करने की कामना की गई।

पंचायत के सदस्यों ने भगवान श्री बदरी विशाल के समक्ष विधि-विधान से विशिष्ट पूजा-अर्चना संपन्न की और हवन में आहुतियां समर्पित कीं। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रार्थना की गई कि वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में भगवान बदरी विशाल भारत की तीनों सेनाओं के वीर सपूतों, रणबांकुरों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री को राष्ट्रहित में निर्णय लेने एवं देश की रक्षा के लिए अद्भुत शक्ति प्रदान करें।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

14 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

14 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

18 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

20 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

20 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago