Categories: UTTARAKHAND

Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के नए मुख्य पुजारी की घोषणा

देहरादून: बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब 14 जुलाई से धाम में नए रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा-अर्चना करेंगे। 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र किया जाएगा। बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने निजी कारणों से कुछ समय पहले बदरी-केदार मंदिर समिति को अपना त्यागपत्र सौंपा था। मंदिर समिति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए अब नए रावल की घोषणा कर दी है। धाम में नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी ही धाम के नए रावल होंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के त्यागपत्र को मंदिर समिति ने स्वीकार करते हुए नए रावल की तैनाती कर दी है। 13 जुलाई को नए रावल अमरनाथ नंबूदरी का तिलपात्र किया जाएगा।

14 जुलाई को वर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बाल भोग लगाएंगे जो उनकी ओर से धाम में अंतिम धार्मिक अनुष्ठान होगा। वहीं नायब रावल के पद पर नई तैनाती के लिए भी दक्षिण भारत में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. यह नये रावल अमरनाथ नंबूदरी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है,

 

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

10 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago