Categories: UTTARAKHAND

मलबा और बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद हो गया है, जिसके चलते सैकड़ों यात्री रास्ते में ही फंस गए हैं। तोताघाटी, सफेद पहाड़ और विष्णु प्रयाग में हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर गिरे हैं। हाईवे पर सड़क का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे रास्ता बंद है। तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

एनएच द्वारा जेसीबी से लगातार मलबा हटाने का काम जारी है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत के अनुसार, वाहन चालकों को लगातार सावधानी से चलने की हिदायत दी जा रही है।

बता दें कि प्रदेश में शनिवार को 142 मार्ग बंद हुए। लोगों को मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि 56 मार्ग शुक्रवार से बंद थे। लोनिवि ने इनमें से 89 मार्गों को खोल दिया। इसके बाद भी 109 सड़कें बंद हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग और सात राजमार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 11 मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 88 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।

उधर, प्रदेश में मौसम बिगड़ने की वजह से खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। भारी बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को रविवार को किसी भी तरह की यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भी चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया। जो यात्री जहां हैं वहीं रहें।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

43 mins ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

20 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

21 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

24 hours ago