UTTARAKHAND

Chamoli News: थराली में निर्माणाधीन बैली ब्रिज ढहने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीते मंगलवार को ढाढ़रबगड़ के घटगाड़ गदेरे पर लोनिवि की ओर से निर्माणाधीन बैली ब्रिज टूटकर गदेरे में जा गिरा। इस पुल की लंबाई लगभग 60 मीटर और लागत 2.80 करोड़ रुपये थी।

चमोली, थराली — 5 जून 2025:
थराली तहसील के रतगांव क्षेत्र में ढाढ़रबगड़ गदेरे पर निर्माणाधीन बैली ब्रिज के ढहने के मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। अवर अभियंता ने थाना थराली में ठेकेदार के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिस पर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.80 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल

रतगांव की करीब 4000 से अधिक की आबादी को जोड़ने वाला यह पुल 60 मीटर लंबा था और इसकी कुल लागत ₹2.80 करोड़ थी। शासन ने 2024 में इस पुल को मंजूरी दी थी और निर्माण कार्य दो महीने पहले ही शुरू किया गया था। काम लगभग पूरा हो चुका था।

लापरवाही से गिरा पुल, बाल-बाल बचे लोग

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, ठेकेदार के श्रमिकों द्वारा बैली ब्रिज के बर्थ (रस्से) और सपोर्ट को एकसाथ हटा दिया गया, जबकि इन्हें चरणबद्ध हटाना था। पुल अधिक भार नहीं सह सका और सीधे गदेरे में जा गिरा। सौभाग्यवश, उस वक्त कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ग्रामीणों की मांग: जांच और शीघ्र पुनर्निर्माण

ग्राम प्रधान महिपाल फरस्वाण सहित पृथ्वी सिंह, सुजान सिंह, बलवंत सिंह और प्रदीप फरस्वाण जैसे ग्रामीणों ने इस लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। साथ ही, बरसात से पहले पुल के पुनर्निर्माण की गुहार भी लगाई है, ताकि क्षेत्र के लोगों का संपर्क मार्ग फिर से बहाल हो सके।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

18 mins ago

केदारनाथ की महिलाओं ने भोजपत्र से बनाईं अनोखी राखियां, PM मोदी और CM धामी को भेजा रक्षासूत्र

रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…

32 mins ago

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

4 hours ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

5 hours ago