Categories: UTTAR PRADESH

अब चिप बताएगी भूगर्भ के जल का हाल, मोबाइल पर दिखेगी लोकेशन

बाराबंकी: जिले में भूगर्भ जल को सुधारने के लिए गांवों में तेजी से तालाबों का जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य किया जा रहा है. साथ ही नए नलकूपों का निर्माण, नदियों के किनारे हरियाली की जा रही है. वहीं, पृथ्वी के भू जल स्तर की निरंतर निगरानी के लिए विश्व बैंक के माध्यम से जिले मे 48 पीजो मीटर लगाए गए हैं, जो सभी मोबाइल से लिंक है. इन पीजो मीटर के माध्यम से पृथ्वी के भू जल स्तर के डार्क जोन में जाने की सूचना मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी. इससे डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर (DWLR) के आंकड़ों के आधार पर विभाग विकास खंडों को अतिदोहित, क्रिटिकल, सेमी क्रिटिकल और सुरक्षित श्रेणी में बांटने के साथ ही उस ब्लाक या क्षेत्र में रिचार्ज की सुविधाएं बढ़ाते हुए दोहन पर रोक लगाएगी. इससे विभाग द्वारा भविष्य में होने वाले पानी संकट को संभालने के लिए प्रभावी योजनाएं भी तैयार होंगी.

बाराबंकी के भूगर्भ जल विभाग के तकनीकी सहायक राजकमल ने बताया कि जिस तरह से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निरंतर विकास चल रहा है. उसके साथ ही औद्योगिकरण हो रहा है. उससे जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिसको देखते हुए सरकार के निर्देश पर भूगर्भ विभाग के द्वारा डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर (DWLR) यानी चिप जिले में लगाए जा रही हैं. अब तक 41 DWLR मीटर जिले में लग चुके हैं. आने वाले वृत्तीय वर्षों में और भी DWLR मीटर लगेंगे. इन मीटरों से जल स्तर का पता लगाया जा सकता है. समय से पहले जमीन के अंदर पानी का क्या अनुपात है उसके बारे में जानकारी इकट्ठा हो जाएगी. साथ ही सरकार की मंशा है कि कहीं किसी भी क्षेत्र में पानी की किल्लत ना हो. इसके लिए भूगर्भ जल विभाग इसमें लगातार तत्पर है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

8 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

12 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

13 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

14 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago