Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बेमौसम बारिश से किसानों की फसल हुई बर्बाद ,कृषि विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है

;देहरादून; उत्तराखंड में पिछले दो से तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है और किसान बेहद परेशान दिख रहे हैं। इस वक्त उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गेहूं और सरसों के खेतों में मौजूद है, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से यह फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसानों के माथे पर परेशानी की लकीरें साफ दिख रही है।

हरिद्वारउधम सिंह नगर, और नैनीताल जैसे कई शहरों में बारिश ने किसानों की फसल को पूरी तरह से बर्बाद किया है। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद होती हुई दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि हमें उम्मीद नहीं थी कि बारिश इस कदर अपना कहर बरपाएगी, जिससे हमें बर्बादी का सामना करना पड़ेगा। वही मौसम विभाग की अगर माने तो अभी और भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

कृषि विभाग ने किसानों के हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है, और उधम सिंह नगर और नैनीताल के भी कई इलाकों में बारिश से किसानों की खेती को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल बारिश तो रुकी है, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश हो सकती है। किसानों की स्थिति खराब दिख रही है, फसल अगर पूरी तरह बर्बाद होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. हरिद्वार के किसानों ने बातचीत में बताया कि न केवल गेंहू, बल्कि सब्जी फल उगाने वाले किसानों को भी नुकसान हुआ है. जो की काफी बड़ा है ये नुकसान उत्तराखंड में सब्जी के दाम बढ़ा सकता है. कृषि विभाग लगातार किसानों के संपर्क में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

17 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

17 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

18 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

20 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago