Categories: UTTARAKHAND

जागेश्वर में पेड़ काटे जाने का सीएमधामी ने लिया संज्ञान

देहरादून: जागेश्वर धाम में सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत पेड़ों के कटान की संभावना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को सर्वे का पुनरावलोकन करने के आदेश दिए हैं। वास्तव में, जागेश्वर धाम में देवदार के 1000 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव रखा गया है। इस मुद्दे पर पर्यावरणविदों ने आशंका जाहिर की थी। पर्यावरणविदों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया था। अब सीएम धामी के आदेश के बाद इस मुद्दे पर लोगों को आराम की उम्मीद है।

जागेश्वर धाम में पेड़ों को काटे जाने का मामला पिछले दिनों उभरा था, जब लगभग एक हजार पेड़ों को निशाना बनाया गया था। पेड़ों पर नंबर लिखकर उन्हें चिह्नित कर दिया गया था। इससे स्थानीय निवासियों को आहत हुआ। इस पूरे मामले में जागेश्वर धाम के प्रमुख पुजारी हेमंत भट्ट ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पेड़ों को किसी भी हालत में नहीं कटने देंगे। जोशीमठ और पहाड़ों पर जिस तरह से विकास कार्य चल रहे हैं, उससे पर्यावरण को खतरा हो रहा है। इसलिए सीएम धामी से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई थी।

क्या है पूरा मामला?

जागेश्वर में मास्टर प्लान के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके लिए करीब 1000 देवदार के पेड़ों को काटने का प्रस्ताव दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण के लिए रुकावट बन रहे पेड़ों का चिह्नीकरण कर दिया है। इस क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि दारुक वन में खड़े इन पेड़ों को आस्था से जोड़ा जाता है। इनकी कटाई नहीं होनी चाहिए।

जागेश्वर धाम देवदार के जंगल के बीच अवस्थित है। दारुक वन के नाम से भी इसे जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यह दारुक वन भगवान शिव का निवास है। जागेश्वर धाम के विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान के तहत आरतोला से जागेश्वर तक तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। टू-लेन सड़क बनाने के लिए इसकी जद में आ रहे 1000 से अधिक देवदार के पेड़ काटे जा सकते हैं। अब सीएम धामी ने प्लान को लेकर विभागीय अधिकारियों को संशोधन के निर्देश दिए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

18 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

18 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

19 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

21 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago