Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

देहरादून उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब भी बिगड़ा हुआ है। मंगलवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चमोली जिले में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, मार्च महीने में औसतन बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के कारण इतनी बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। 4 मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा 

हिमस्खलन की चेतवानी जारी

मौसम विभाग ने चमोली जिले की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेज कर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस पत्र में बताया गया है कि डीजीआरआई चंडीगढ़ की ओर से प्रदेश के 2500 मीटर से की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन और चार मार्च को बर्फबारी हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को खतरे के लेवल 4 में रखा गया है।

 उत्तराखंड में बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिन और रात के समय अपने नजदीकी क्षेत्रों में बर्फबारी या हिमस्खलन की जानकारी लेने की अपील की गई है। यदि आपको बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं है, तो आवागमन से भी बचें। बर्फीली क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ फिसलने पर भी सतर्क रहें। पुराने हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है।

इसके अलावा, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से लगभग 7 घंटे तक बाधित रहा। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। औली जा रहे पर्यटकों को अपने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

8 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

12 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

14 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

14 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago