UTTARAKHAND

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन

उत्तरकाशी। देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर है। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक, भैयादूज के पावन पर्व पर आज यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही, इससे एक दिन पूर्व अन्नकूट के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए थे।अब अगले छह माह तक श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन उनके मायके खरसाली और मां गंगा के दर्शन मुखबा गांव में कर सकेंगे।

भाई शनिदेव की उपस्थिति में विदा हुईं मां यमुना

भैयादूज के दिन यमुनोत्री धाम में एक अनूठी और दिव्य परंपरा का निर्वाह हुआ।सुबह लगभग 8 बजे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव से उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों और गाजे-बाजों के साथ अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।धाम पहुंचने पर शनिदेव महाराज ने यमुना नदी में स्नान किया और अपनी बहन यमुना के साथ कपाट बंदी की विशेष पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए।

यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विशेष पूजाओं के बाद दोपहर ठीक 12:30 बजे जयकारों के बीच मां यमुना मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए।इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई शनिदेव की डोली की अगुवाई में अपने मायके और शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव के लिए रवाना हुई, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी बेटी मां यमुना का भव्य स्वागत किया।

मुखबा में विराजेंगी मां गंगा

वहीं, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:36 बजे विधिविधान के साथ बंद किए गए थे।सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊ की थाप के साथ मां गंगा की उत्सव डोली व भोगमूर्ति को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव के लिए रवाना किया गया। गुरुवार को भैयादूज के दिन मां गंगा की डोली मुखबा पहुंची, जहाँ ग्रामीणों ने उत्सव के साथ उनका स्वागत किया।अब अगले छह माह तक श्रद्धालु यहीं मां गंगा के दर्शन और पूजन कर सकेंगे।

इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगोत्री धाम में इस वर्ष 7,58,249 यात्रियों ने मां गंगा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

18 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

19 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago