UTTARAKHAND

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, यमुनोत्री में बारिश और ओलावृष्टि, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के प्रभाव से यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

यह अद्भुत संयोग ही था कि जैसे ही मां यमुना की डोली भैया दूज के अवसर पर यमुनोत्री धाम से शीतकालीन प्रवास के लिए अपने मायके खरसाली गांव पहुंची, यमुनोत्री धाम सहित आसपास के खरसाली, जानकीचट्टी, नारायण पुरी और फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई।यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

करीब एक घंटे तक चली बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंडक काफी बढ़ गई है। इस आकस्मिक मौसमी बदलाव के कारण डोली के साथ लौट रहे श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वे जगह-जगह रुकने को मजबूर हो गए।

वहीं, दूसरी ओर बदरीनाथ धाम में भी हल्की बारिश हुई, जबकि धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत राज्य के छह जिलों में हल्की बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।इस बर्फबारी ने पहाड़ों पर ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

18 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

19 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago