Categories: Politics

आने वाली है BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट!

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने इस चुनाव के लिए कमर कस के अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने तो अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में बड़ी खबर आई है कि भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। आइए जानते हैं कि क्या है इस मामले में पूरा अपडेट।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही अपने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। खबर आई है कि कल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की मौजूदगी में ये बैठक शाम 7 बजे के लगभग शुरू होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जा सकती है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

11 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

11 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

12 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

14 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago