Passport Offices in Uttarakhand:गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से भेंट की और अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की।
देहरादून: उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी और इसके साथ ही मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
मुलाकात के दौरान अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के गोपेश्वर (चमोली) और कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री ने सकारात्मक रूप से निवेदन पर सहमति जताई। इस संबंध में उन्होंने विदेश मंत्री को एक पत्र भी सौंपा।
भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने एक्स पर लिखा, “माननीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भेंट की और उनसे अपने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के गोपेश्वर (चमोली) और कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की। विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय छात्रों एवं नौजवानों को इन कार्यालयों के खुलने से बड़ी सुविधा होगी और उनका समय एवं धन बचेगा। माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक रूप से निवेदन पर सहमति जताई। आशा है, शीघ्र ही इन कार्यालयों के खुलने की खुशखबरी मिलेगी।”
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…