Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand: बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम

Sonu Nigam Visit Kedarnath Dham: मशहूर गायक सोनू निगम बुधवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे और यहां बाबा केदार के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे.

देहरादून: बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने आज सुबह भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन किए. सोनू निगम सुबह सवा सात बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे. हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों व उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने और बातचीत को उत्सुक दिखे. बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई. वहीं, हेलीपैड पर मंदिर समिति तथा तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया. उनके साथ पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे.

हेलीपैड से पैदल वह केदारनाथ मंदिर आए और बाहर से प्रणाम किया। उन्होंने यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की अराधना की। साथ ही जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और उनका स्वागत किया।

संघर्ष के दिनों को किया याद: जब उनसे पूछा गया कि वह अचानक भगवान केदारनाथ के दर्शन को आ गए. उन्होंने कहा कि यही समझो उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था. वह ईश्वर के प्रति सदा कृतज्ञ रहे हैं. सोनू ने कहा कि वह साथ ही अपने संघर्ष के बुरे-भले दिनों को तथा उस समय के सहयोगियों को हमेशा याद रखते हैं, जिन्होंने मुंबई में बुरे दौर में उनको संभाला. जब वह अपने पिता के साथ शादियों में स्टेज पर गाते थे, उनके संदेश आते हैं. तीर्थयात्री समझ गये कि उनका इशारा उनके गाये प्रसिद्ध गाने की तरफ भी है.

केदारनाथ के बाद बदरीनाथ पहुंचे सोनू: बाबा केदार के दर्शन के बाद सोनू निगम भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर सोनू निगम को भगवान का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया.

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

17 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

17 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

17 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

17 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

22 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

23 hours ago