Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अभी प्रदेश में मानसून आने में दो दिन बाकी है, लेकिन आज ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन इस चेतावनी के साथ एक्शन मोड में है और सभी टीमें तैयार हैं।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलों के डीएम को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में इस बारिश के साथ गिरावट देखने को मिल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा। अन्य जिलों में भी तापमान की वृद्धि हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

7 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

7 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

9 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

9 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

9 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

10 hours ago