Categories: WORLD

मंगल ग्रह से आया हूं, दुनिया को परमाणु युद्ध की आग से बचाऊंगा

New Delhi: रूस के रहने वाले 24 साल के बोरिस्का का दावा है कि वो पिछले जन्म में एलियन था और उसका जन्म लाल ग्रह मंगल  पर हुआ था. बोरिस्का अब 24 साल का है, लेकिन बेहद कम उम्र में ही उसने अंतरिक्ष को लेकर अपने ज्ञान के चलते सुर्खियां बटोरी थीं. बचपन में ही उसने वैज्ञानिकों को अपने तेज़ दिमाग और हाई आईक्यू लेवल से हैरत में डाल दिया था.  उसका पुनर्जन्म होने के बाद वो धरती पर आया. लड़के ने ये भी दावा किया है कि Mars पर मौजूद एलियन ऑक्सीजन के बजाय कार्बन डाय ऑक्साइड से सांस लेते हैं.

लड़के ने धरती पर ग्रेट पिरामिड ऑफ गीज़ा के अंदर एक बड़ा रहस्य छिपे होने की भी बात कही है. उसका ये भी कहना है कि Sphinx के खुलने के बाद इंसान की ज़िंदगी में काफी परिवर्तन आ जाएगा. बोरिस्का  की मां का कहना है कि उनके बेटे का IQ लेवल हमेशा से ही काफी ज्यादा था. उसने कुछ महीने की उम्र से ही बोलना शुरू कर दिाय था और डेढ़ साल की उम्र में ही लिखने और पढ़ने लगा था. उसके माता-पिता जब उसे स्पेस के बारे में बताते थे, तो वो अक्सर मंगल ग्रह के बारे में बात करना शुरू कर देता था,  उसका कहना है कि मार्स पर एक लड़ाई के दौरान न्यूक्लियर विस्फोट के बाद ज्यादातर लोग मर गए, लेकिन कुछ लोग अब भी ज़िंदा हैं. उन्हें घर और हथियार बनाना आता है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

18 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

18 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

19 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

21 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago