Categories: Exclusive

2,000 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दिया नया अपडेट

नई दिल्ली: 2000 Rupee Note Exchange : आपके पास अभी भी हैं 2000 के नोट तो आपके लिए जरूरी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसको लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि जब से 2000 रुपये के नोटों के चलन से बाहर किया गया है तब से लेकर अबतक कितने मूल्य के नोट रिकवर हो पाए हैं. इसके साथ ही अब भी कितने नोट आम लोगों के पास जमा हैं. आरबीआई ने  कि 2,000 रुपये मूल्य के लगभग 97.62 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं और अब सिर्फ 8,470 करोड़ रुपये के नोट ही लोगों के पास मौजूद हैं. बता दें कि आरबीआई ने 19 मई, 2023 को दो रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोटों को चलन से हटाने की घोषणा की थी. उसके बाद इन नोटों को बैंकों में जमा कराने या दूसरे मूल्य के नोटों से बदलने को कहा गया था.

इस तरह 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के चलन में मौजूद कुल 97.62 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं. इसके साथ ही आरबीआई ने साफ किया कि 2 हजार रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे यानी ये लीगल टेंडर रहेंगे.

आरबीआई ने देश भर के अपने 19 कार्यालयों में 2,000 रुपये के नोट को जमा या बदलने की सुविधा जारी रखी है. इसके अलावा लोग किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के जरिये 2,000 के इन नोटों को भेज सकते हैं. आरबीआई ने पहले कहा था कि लोग और संस्थाएं 30 सितंबर, 2023 तक इन नोट को बैंकों में जाकर बदल या जमा कर सकती हैं. बाद में समय सीमा सात अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई थी. 

कैसे बदले जाएंगे नोट?

हालांकि आठ अक्टूबर, 2023 से लोगों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में मुद्रा का आदान-प्रदान करने या उनके बैंक खातों में राशि जमा करने का विकल्प दिया गया है. यह सुविधा आरबीआई के अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम कार्यालयों में है. आरबीआई ने नवंबर, 2016 में 500 और 1,000 रुपये मूल्य वर्ग के नोटों को चलन से बाहर किए जाने के बाद 2,000 रुपये मूल्य के नोट जारी किए थे.

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

11 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

11 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

12 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

12 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

19 hours ago