states news

उत्तराखंड में बड़ा फैसला: नदियों के बाढ़ मैदान में बनेंगे STP और एलिवेटेड रोड, कैबिनेट ने दी हरी झंडी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य की अधिसूचित नदियों के बाढ़ मैदान परिक्षेत्र में कुछ आवश्यक निर्माण कार्यों की अनुमति दे दी है। अब इन क्षेत्रों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), रोपवे टावर, मोबाइल टावर, हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर और एलिवेटेड रोड कॉरिडोर की नींव का निर्माण किया जा सकेगा।

यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सिंचाई विभाग ने इन पांच कार्यों को बाढ़ मैदान परिक्षेत्र के अंतर्गत अनुमन्य गतिविधियों की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

इस कदम की आवश्यकता इसलिए महसूस की जा रही थी क्योंकि नदियों के अधिसूचित बाढ़ मैदानों में स्थायी निर्माण पर रोक के चलते कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं बाधित हो रही थीं।

आसन नदी का बाढ़ मैदान परिक्षेत्र भी अधिसूचित

कैबिनेट ने देहरादून स्थित आसन नदी के 53 किलोमीटर लंबे बाढ़ मैदान परिक्षेत्र की अंतिम अधिसूचना जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस अधिसूचना के बाद राज्य में अधिसूचित बाढ़ मैदान वाली नदियों की संख्या 16 हो जाएगी और इनकी कुल लंबाई 744 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी।

आसन नदी के इस परिक्षेत्र में देहरादून सदर तहसील के 26 और विकासनगर तहसील के 37 गांव शामिल हैं। बाढ़ के खतरे के आकलन के आधार पर लगभग 1078 हेक्टेयर को अधिक खतरे वाला और 589 हेक्टेयर को कम खतरे वाला क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इन दोनों ही क्षेत्रों में कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा है।

क्या होता नदी का बाढ़ मैदान परिक्षेत्र?

नदी का बाढ़ मैदान परिक्षेत्र वह क्षेत्र होता है, जहां बाढ़ आने पर नदी का पानी दोनों तटों के किनारों तक फैल सकता है। इसे निर्धारित करने के लिए पिछले 25 और 100 वर्षों के अधिकतम बाढ़ प्रवाह का अध्ययन किया जाता है। इन क्षेत्रों में ऐसे किसी भी स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं होती, जिससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो। हालांकि, अत्यंत आवश्यक होने पर सरकार से विशेष अनुमति लेकर निर्माण कार्य किए जा सकते हैं।

राज्य में पहले से ही गंगा, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा और काली समेत 15 प्रमुख नदियों के 691 किलोमीटर लंबे बाढ़ मैदान परिक्षेत्र अधिसूचित किए जा चुके हैं।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

13 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

13 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

17 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

19 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

19 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago