UTTARAKHAND

धामी कैबिनेट की बैठक: 6 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए किन फैसलों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। ये निर्णय प्रदेश के विकास, नीतिगत सुधारों और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में कुल छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।बैठक के बाद सचिव शैलेश बगोली ने फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा और धन सिंह रावत मौजूद रहे।लगभग ढाई घंटे चली बैठक में कृषि, खनन, बाढ़ प्रबंधन और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़े फैसले लिए गए।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले:

  • जैव प्रौद्योगिकी परिषद में नियमावली को मंजूरी: उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के तहत बनाए गए दो केंद्रों में शोध की व्यवस्था नहीं होने के कारण सर्विस रूल्स में संशोधन को मंजूरी दी गई है।परिषद के दो केंद्रों में पहले से सृजित 46 पदों के संचालन के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई है।
  • खनन विभाग में 18 नए पद: हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए बागेश्वर क्षेत्र में खनन गतिविधियों के निरीक्षण को बढ़ाने के लिए 18 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।
  • बाढ़ मैदान क्षेत्र में निर्माण को अनुमति: उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण अधिनियम, 2012 के तहत आसन नदी के भट्टाफॉल से लेकर आसन बैराज तक के 53 किलोमीटर क्षेत्र को बाढ़ परिक्षेत्र के रूप में अधिसूचित करने को मंजूरी मिली। साथ ही, देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदियों के बाढ़ परिक्षेत्र घोषित क्षेत्रों में एसटीपी, एलिवेटेड रोड, रोपवे टावर, मोबाइल टावर और हाईटेंशन लाइन जैसे पांच तरह के निर्माण कार्यों को भी अनुमति दी गई है।
  • PPP मोड पर विकसित होंगे PWD के गेस्ट हाउस: लोक निर्माण विभाग के पांच निरीक्षण भवनों (रानीखेत, उत्तरकाशी, दुगलबित्ता, हर्षिल और ऋषिकेश) को पीपीपी मोड पर विश्व स्तरीय गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
  • महिला एवं बाल विकास के लिए नियमावली: आबकारी विभाग से मिलने वाले एक प्रतिशत सेस को महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं पर खर्च करने के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई है।
  • पैरामेडिकल काउंसिल का गठन: प्रदेश में पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के मानकों, प्रवेश परीक्षा और पंजीकरण में एकरूपता लाने के लिए नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशन एक्ट, 2021 के तहत “उत्तराखंड राज्य संबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख परिषद” के गठन को मंजूरी दी गई।
Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

14 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

14 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

18 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

19 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

20 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago