चमोली: गैरसैंण नगर पंचायत सीमा पर स्थित व्यास गंगा के पास एक गाड़ियों के वर्कशॉप में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वर्कशॉप मालिक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच की जा रही है।
घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आगरचट्टी गांव के लोगों ने सबसे पहले आग की लपटें देखीं और गैराज के मालिक मनोज नेगी के पिता त्रिलोक सिंह नेगी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और मेहलचोरी चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि जब तक वे और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और गैराज पूरी तरह से जल चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वर्कशॉप के अंदर खड़ी गाड़ियां और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो चुका था।
नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने उपजिलाधिकारी गैरसैंण से बात कर पीड़ित वर्कशॉप मालिक को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…