UTTARAKHAND

बजट सत्र: सीएम धामी का विपक्ष पर वार, बोले— झूठे सपने दिखाते तो नहीं होती ट्रिपल इंजन सरकार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार जनता को झूठे सपने दिखाती, तो राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं होती। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है, जो उनकी नीतियों और जनहितकारी फैसलों का प्रमाण है।

गैरसैंण को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब

गैरसैंण की उपेक्षा के आरोपों पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने गैरसैंण में सत्र आयोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के अनुरोध पर यह देहरादून में हुआ। सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने बिना सत्र के भी तीन बार गैरसैंण का दौरा किया है और सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह गांव भविष्य में अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बनेगा।

बजट में ऐतिहासिक प्रावधान, पीएम मोदी का धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने बजट पर चर्चा के दौरान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार अवस्थापना विकास के लिए 14,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने जमरानी, सौंग और लखवाड़ परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और चुनावों में कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाती है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के वे नेता ज्यादा परेशान हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल में शराब और खनन के पट्टे बांटे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की गई है और अगर किसी के खिलाफ दस्तावेजी सबूत मिलते हैं, तो सरकार निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी।

कोविड और कुंभ को लेकर विपक्ष पर तंज

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने कोविड के दौर में जनता को भ्रमित करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता खुद चोरी-छुपे वैक्सीन लगवा रहे थे, लेकिन जनता को इससे दूर रहने की सलाह दे रहे थे। कुंभ को लेकर भी उन्होंने विपक्ष की दोहरी नीति पर सवाल उठाया और कहा कि वे पहले स्नान करने गए और फिर उसी पर सवाल खड़े करने लगे।

“हम सब एक हैं, प्रेम भाई”

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के सभी नागरिकों को अपने राज्य पर गर्व होना चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “हम सब एक हैं.. ठीक है न, प्रेम भाई?”

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

2 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

3 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

3 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

6 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago