प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को महाकुंभ में पवित्र संगम स्नान किया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता भी मौजूद रहे। नड्डा ने अपने परिवार के साथ डुबकी लगाई और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
🛶 सीएम योगी का स्वागत और संगम यात्रा
जेपी नड्डा प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने उनका स्वागत किया। महाकुंभ नगर के अरैल में सीएम योगी ने नड्डा को रिसीव कर बोट से संगम तक ले गए। इस दौरान उन्होंने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी खिलाया।
📊 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान
यूपी सरकार के अनुसार, 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60.42 करोड़ श्रद्धालु गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। शिवरात्रि (26 फरवरी) तक यह संख्या 65 करोड़ के पार पहुंचने की संभावना है।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…