sports news

IND vs PAK: जब शाहिद अफरीदी ने की युवराज सिंह की स्लेजिंग, फिर युवी ने अर्धशतक जड़कर दिया करारा जवाब

IND vs PAK 2003: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा हाई-वोल्टेज मुकाबला होता है, जिसमें सिर्फ दर्शकों ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की भी भावनाएं चरम पर होती हैं। ऐसा ही एक ऐतिहासिक पल 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप में देखने को मिला, जब शाहिद अफरीदी ने युवराज सिंह को स्लेजिंग की, लेकिन युवी ने नाबाद 50 रन बनाकर उन्हें करारा जवाब दिया और भारत को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

कैसे हुई स्लेजिंग?

2003 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सेंचुरियन, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 273/7 रन बनाए। जवाब में भारत को शानदार शुरुआत मिली, जहां सचिन तेंदुलकर ने 98 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन बीच में क्रैम्प्स की वजह से उन्हें रनर की जरूरत पड़ी

इस दौरान शाहिद अफरीदी ने सचिन को लगातार स्लेजिंग की, लेकिन जब वह क्रीज पर टिके रहे तो अफरीदी ने युवराज सिंह को निशाना बनाना शुरू किया। हालांकि, युवराज ने इस दबाव को नजरअंदाज करते हुए राहुल द्रविड़ (44 नाबाद) के साथ 99 रनों की साझेदारी की और भारत को 46वें ओवर में जीत दिलाई।

युवराज और अफरीदी की प्रतिक्रिया

इस मुकाबले को याद करते हुए युवराज सिंह ने कहा:
“यह मेरे करियर के सबसे बेहतरीन वनडे मुकाबलों में से एक था। शाहिद अफरीदी ने मैदान पर मेरी खूब ‘मिजाजपुर्सी’ की, लेकिन इस मैच में खेलकर मुझे असली भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता का अहसास हुआ। टीवी पर देखना अलग बात है, लेकिन इसे खेलना एकदम अलग अनुभव था। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने से मुझे आगे और बेहतर बनने का आत्मविश्वास मिला।”

वहीं, शाहिद अफरीदी ने भी इस घटना को याद करते हुए कहा:
“युवराज उस समय युवा थे और टीम में अपनी जगह बना रहे थे। हमें हमारे सीनियर खिलाड़ी इनज़माम-उल-हक़ और वसीम अकरम ने सिखाया था कि विपक्षी टीम पर मानसिक दबाव बनाना जरूरी होता है। हमें कहा जाता था कि विपक्षी टीम की आँखों में आँखें डालकर खेलो और उन पर दबाव बनाओ। लेकिन युवराज एक सरदार के बेटे हैं, वह किसी से दबते नहीं। हमारी स्लेजिंग के बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा और शानदार बल्लेबाजी की।”

सहवाग ने किया खुलासा – अफरीदी ने सचिन को भी खूब छेड़ा

2022 में स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया कि अफरीदी ने सचिन को भी काफी स्लेजिंग की थी

“सचिन भाई को क्रैम्प्स आ गए थे, इसलिए मैं उनके लिए रनर के तौर पर आया था। अफरीदी लगातार कुछ न कुछ कह रहे थे, लेकिन सचिन ने ध्यान नहीं दिया और अपनी पारी पर फोकस बनाए रखा। सचिन आमतौर पर रनर नहीं लेते, लेकिन उन्हें पता था कि मैं उनकी ही तरह दौड़ सकता हूं, इसलिए कोई ग़लतफहमी नहीं होगी।”

इसके अलावा, सहवाग ने बताया कि मैच से पहले शोएब अख्तर ने दावा किया था कि वह भारत के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर देंगे, लेकिन सचिन ने पहले ही ओवर में 18 रन ठोककर करारा जवाब दिया।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

14 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

15 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago