Business

बॉयकॉट का असर, मालदीव को हर दिन हो रहा 8.64 करोड़ का नुकसान

देहरादून। जब से भारतीयों ने मालदीव को बॉयकॉट किया है, तब से देश को करोड़ों का रोज नुकसान हो रहा है. मालदीव ने भी खुद कहा है कि बॉयकॉट की वजह से उसके देश के 44 हजार परिवारों पर संकट आ गया है. भारतीयों की नाराजगी के कारण उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है.

किसी एक गलती की सजा कितनी बड़ी हो सकती है, मालदीव उसका सबसे सटीक उदाहरण है. हाल ही में मालदीव सरकार के कुछ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर आप्पतिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद से बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा है. वहीं, अब मालदीव पर बॉयकॉट का असर भी दिखने लगा है. मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है. जिस देश का रेवेन्यू ही टूरिस्ट और टूरिज्म से आए उसकी ऐसे में हालत खराब होना जाहिर है. हालात संभालने के लिए मालदीव ने अपने यहां घूमने का खर्चा भी आधा कर दिया, फिर भी भारतीय उसके यहां जाने को तैयार नहीं हैं.

44 हजार परिवारों पर संकट
इस पूरे विवाद से पहले तक मालदीव भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल था. हर साल लाखों भारतीय वहां घूमने जाते थे. लेकिन भारतीयों के बॉयकॉट की वजह से मालदीव ने खुद कहा है कि उसके 44,000 परिवारों पर अब संकट आ गया है. भारतीयों की नाराजगी के कारण उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है. ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल पर भी लोगों ने मालदीव में घूमने के ऑप्शन तलाशने बंद कर दिए हैं. इसके बजाए लक्षद्वीप की सर्च 34 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है.

रोज हो रहा 8.6 करोड़ रुपये का नुकसान

मालदीव को ताजा विवाद के बाद रोजाना बड़ी मात्रा में रेवेन्यू को नुकसान हो रहा है. 2023 में दुनिया घूमने के मामले में भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ी है और 2030 तक भारत 4 पायदान पर पहुंच सकता है. बीते साल सिर्फ मालदीव में भारतीयों ने 38 करोड़ डॉलर (करीब 3,152 करोड़ रुपये) खर्च किए. इसका मतलब है कि अगर भारतीयों ने वहां जाना बंद कर दिया तो मालदीव को रोजना 8.6 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

आधा हो गया खर्चा

ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग मार्केट पर 50 फीसदी से ज्यादा कब्जा रखने वाले पोर्टल MakeMyTrip ने बताया कि बीते एक हफ्ते में लक्षद्वीप की इंक्वायरी 3,400 फीसदी बढ़ गई है. सैलानियों की बेरुखी को देखते हुए और उन्हें आकर्षित करने के लिए ट्रैवल एजेंट्स ने भी मालदीव घूमने का खर्चा 40 फीसदी तक कम कर दिया है.

फ्लाइट्स भी हो गईं सस्ती

ऐसा नहीं है कि सिर्फ टूर के पैकेज में ही गिरावट आई है. मालदीव के लिए भारत से फ्लाइट का किराया भी कम हो गया है. पहले जो किराया 20 हजार रुपये एक तरफ का रहता था, अब वह गिरकर 12 से 15 हजार पर आ गया है. MakeMyTrip की वेबसाइट पर तो दिल्ली से मालदीव का किराया सिर्फ 8,215 रुपये दिख रहा, वो भी 17 जनवरी को. इसी डेट में अगर आप दिल्ली चेन्नई का किराया देखें तो 8,245 रुपये दिख रहा है.

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

17 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

17 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

1 day ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

1 day ago