-सितारगंज में चलाया गया जागरूकता अभियान, एसएस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
टीवी 10 इंडिया न्यूज़ नेटवर्क
सितारगंज। देश में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यहां कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नें परिवहन विभाग के साथ हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट बांटे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के खुद की सुरक्षा बेहद जरूरी है। सभी लोग बाइक पर हेलमेट पहनकर चलें। यातायात के नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
बीते 16 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक देश में यातायात नियमों का पालन करने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम के बाद अग्रसेन ट्रस्ट से एस एस ग्लोबल स्कूल के बच्चों की तरफ से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लोगों की सेफ्टी के लिए हेलमेट वितरण किए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है बाइक और स्कूटी पर हेलमेट लगाकर ही चलें। जिससे आपकी सुरक्षा बनी रहे। परिवहन विभाग के इंटर सेक्टर प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया पूरे देश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में ज्यादातर संख्या बाइक सवार बिना हेलमेट की होती है, इसलिए हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किए गए हैं। यह जागरूकता अभियान 14 फरवरी तक चलता रहेगा।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…