Categories: DELHI

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से अमन सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली: सीबीआई ने धनबाद से अमन सिंह को नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पटना लाया गया है और सीबीआई ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में अमन से जुड़े अहम जानकारी मिल सकती है और उनके द्वारा रॉकी और अन्य आरोपियों की पकड़ में सीबीआई को मदद मिल सकती है। इसके अलावा, सीबीआई ने झारखंड से कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पत्रकार जमालुद्दीन, स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम भी शामिल हैं।

अमन हजारीबाग का निवासी है. अमन सिंह की गिरफ्तारी से रॉकी और सॉल्वर्स के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. संजीव मुखिया कहां है? अमन से यह जानने की भी कोशिश में सीबीआई है. हजारीबाग गैंग से अमन का कनेक्शन है इसका शक है. अमन को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है. सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया. अमन की 4 दिनों की रिमांड सीबीआई को मिली है. 

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में झारखंड से कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें हजारीबाग से पत्रकार जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम शामिल हैं. इसके अलावा अब धनबाद से भी अमन को गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने एहसानुल हक, इम्तियाज आलम, जमालुद्दीन, चिंटू, मुकेश, मनीष, आशुतोष को पहले से ही 7 दिनों की रिमांड पर ले रखी थी. गुरुवार को रिमांड की अवधि समाप्त हो गई.

मनीष, आशुतोष, मुकेश को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. अमन, चिंटू, एहसानुल हक, इम्तियाज आलम, जमालुद्दीन को चार दिनों की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया गया है. आमने सामने बैठाकर पूछताछ होगी.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

14 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

17 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago