UTTARAKHAND

चमोली: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ और औली में बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़; किसानों के चेहरे खिले

चमोली: उत्तराखंड में मार्च के महीने में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। बदरीनाथ धाम, औली, हेमकुंड साहिब और नीति-मलारी घाटी समेत चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी से चारों ओर बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछ गई है। पहाड़ियां चांदी की तरह चमक रही हैं, जिसे देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

बर्फबारी से बढ़ी पर्यटकों की रौनक
बद्रीनाथ धाम और औली में बर्फबारी के बाद नजारा बेहद मनोरम हो गया है। मार्च की शुरुआत में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोग चिंतित थे, लेकिन इस ताज़ा बर्फबारी ने मौसम को ठंडा कर दिया है। औली में बर्फ के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुँच रहे हैं। पाणा और ईराणी गाँवों में भी जमकर हिमपात हुआ है, जिससे निचले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

किसानों के लिए राहत की खबर
यह बर्फबारी केवल पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय किसानों और काश्तकारों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों का कहना है कि इस मौसम में बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए बेहद जरूरी है। यदि मौसम ऐसा नहीं होता, तो फसलें समय से पहले पकने की आशंका थी, जिससे उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता था। बर्फबारी ने फसलों को जीवनदान दिया है, जिससे काश्तकारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य
भगवान नारायण की नगरी ‘भू-बैकुंठ’ बदरीनाथ धाम इस समय पूरी तरह बर्फ की आगोश में है। सोमवार को हालांकि मौसम साफ होने के बाद चटक धूप खिली है, लेकिन बर्फ से ढकी चोटियां और चारों ओर पसरा सन्नाटा प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य का अहसास करा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बढ़ती गर्मी के बीच इस बदलाव को राहतकारी माना है

Tv10 India

Recent Posts

मुनिकी रेती में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 की शुरुआत: सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जुटे दुनिया भर के योग साधक

ऋषिकेश: देवभूमि ऋषिकेश के मुनिकी रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) परिसर में आज से…

3 hours ago

उत्तराखंड: सीएम धामी ने नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- ‘9 नवंबर से पहले शहर होंगे कचरा मुक्त’

देहरादून: उत्तराखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ…

3 hours ago

नकल माफिया पर धामी सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक: रुद्रपुर में 5 करोड़ की फर्जी NCERT किताबें बरामद

बड़ी कार्रवाई: एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रक और गोदाम पर मारा…

3 hours ago

गैरसैंण बजट सत्र पर कांग्रेस का तीखा हमला: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को घेरा, उठाए संसदीय मर्यादाओं पर सवाल

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा बजट सत्र के बाद अब…

23 hours ago

पिथौरागढ़ सड़क हादसा: बंगापानी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत तीन युवाओं की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंगापानी…

23 hours ago

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश और तूफान का अलर्ट; तापमान में गिरावट के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से…

23 hours ago