Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand:केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा,3 तीर्थयात्रियों की मौत,8 लोग घायल

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण हादसा हो गया। पहाड़ से चट्टान गिरने से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गौरीकुंड के पास पैदल मार्ग पर हुआ।

केदारनाथ जाने वाले रास्ते में चीरवासा के पास हादसे के बाद रास्ते पर पत्थर पड़े हुए हैं। रेलिंग का हिस्सा भी टूट गया है।

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हुए हैं। यह हादसा गौरीकुंड से तीन किलोमीटर दूर चिड़वासा में बने पैदल मार्ग पर हुआ। तीर्थयात्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहे थे जब सुबह करीब 7:30 बजे यह घटना हुई।

रुद्रप्रयाग डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के नंदन सिंह रजवार ने इस हादसे की जानकारी दी। मरने वालों में महाराष्ट्र के नागपुर के किशोर अरुण परते, जालना के सुनील महादेव काले और रुद्रप्रयाग के अनुराग बिष्ट शामिल हैं।SDRF की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे से आठ घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बता दें कि बारिश के सीजन में उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लैंडस्लाइड के मामले सामने आते हैं. बीते दिनों भी कई जगहों पर लैंडस्लाइड के घटनाऐं सामने आने से रोड जाम होने से कई खबरें सामने आयी थीं.

मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढ़वाल क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को चंपावत, नैनीताल व उधमसिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून समेत प्रदेश के बाकी जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

4 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

6 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

6 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago