देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। तीर्थयात्री आज यानी 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी कर सकेंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में सुबह 7 बजे से पंजीकरण काउंटर खोल दिए गए हैं। अब तक 21.55 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर चुके हैं।
चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत 30 अप्रैल से होगी। इस दिन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस बाद 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है।
चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले पंजीकरण अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।
अब तक किए गए ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या:
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और उम्मीद है कि इस बार यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री शामिल होंगे।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…