Categories: UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले का भव्य शुभारंभ, दी कई महत्वपूर्ण सौगातें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली के कुरुड़ में तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदानों के निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्यों और थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की घोषणा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने और नंदानगर चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। सरकार इन पौराणिक मेलों को संरक्षित करते हुए उन्हें और भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के तहत नकल करवाने वाले 100 से अधिक दोषियों को जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि अब तक 16,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड में सतत विकास की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके चलते राज्य इस क्षेत्र में देशभर में पहले पायदान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बद्रीनाथ और केदारनाथ का विकास कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

5 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

14 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

15 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

15 hours ago