Categories: UTTARAKHAND

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की दुष्यंत गौतम से मुलाकात कर आज नीति आयोग की बैठक में करेंगे शिरकत

देहरादून: नई दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। बैठक में राज्य के विकास और राजनीति से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से अगले दो दिन नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम भी पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीति आयोग की बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीएम कॉन्क्लेव आयोजित होगी, जिसमें राज्यों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और नियोजन विभाग ने बैठक में उठाए जाने वाले विषयों का मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे मुख्यमंत्री की समीक्षा और अनुमोदन के बाद अंतिम रूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि वह नीति आयोग की बैठक में फ्लोटिंग पापुलेशन के हिसाब से ढांचागत सुविधा के लिए विशेष केंद्रीय सहायता, पर्वतीय राज्यों के लिए विकास का अलग मॉडल और राज्य की दोगुनी जीडीपी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकास के रोडमैप पर मार्गदर्शन और सहयोग का मुद्दा उठाएंगे।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि राज्य में जो भी अग्निवीर लौटेंगे, उनकी सेवाएं राज्य सरकार विभिन्न विभागों में लेगी। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकें।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

3 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

3 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

5 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

1 day ago