Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से हाईवे और विद्युत सब स्टेशन मलबे से पटा

चमोली (उत्तराखंड): जिले में मूसलाधार बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नलगांव और पंतीगांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। नलगांव में बादल फटने से करीब 200 मीटर में मलबा हाईवे पर आ गया, जबकि पंतीगांव में मलबा विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुस गया। हालाँकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नलगांव, आमसौड़, पंतीगांव और हरमनी सभी स्थानों पर हाईवे बंद हो गया है।

जनपद में भारी बारिश से हाईवे अवरुद्ध होने से आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। गोपेश्वर के सुभाष नगर में भूस्खलन से दो गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। नारायणबगड़ के पंती विद्युत सब स्टेशन के समीप बादल फटने से मलबा विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुस गया, जिससे वहां रखे ट्रांसफार्मर हाईवे पर पहुँच गए। भारी बारिश के कारण लोगों में दहशत का माहौल है और जिले में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खासा नुकसान हुआ है। बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता सुमित ने बताया कि नारायणबगड़ क्षेत्र से आगे नलगांव और आमसौड़ के पास हाईवे पर काफी मलबा आ गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई है और मलबा हटाने के बाद आवाजाही जल्द शुरू हो जाएगी। बीते दिन चमोली के कोठियालसैंण के पास बुराली नाले में भूस्खलन होने से लोगों के घरों में मलबा घुस गया था और कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए थे। प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन किया है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

5 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

5 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

7 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

1 day ago