UTTARAKHAND

हरिद्वार में ‘विकास संकल्प पर्व’, सीएम धामी ने 550 करोड़ की सौगात देकर कांवड़ और कुंभ को भव्य बनाने का लिया संकल्प

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित ‘विकास संकल्प पर्व’ में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने हरिद्वार जनपद को 550 करोड़ रुपये से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया, जिसमें कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगामी कांवड़ मेले को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और 2027 में होने वाला कुंभ मेला भी सुरक्षित और ऐतिहासिक होगा।

कांवड़ मेले को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम धामी ने कहा, “कांवड़ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।” उन्होंने आश्वासन दिया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को सरकार संकल्पित है।उनका यह बयान कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद आया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार और पारदर्शी भर्तियां

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा, “भ्रष्टाचारी या तो सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें।” उन्होंने बताया कि पहले भर्तियों का आधार नकल और भ्रष्टाचार हुआ करता था, लेकिन अब युवाओं का चयन केवल उनकी प्रतिभा और क्षमता के आधार पर हो रहा है।सीएम धामी ने कहा कि इसी का परिणाम है कि सरकार ने 24 हजार भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर है।

कार्यकाल के चार साल और विकास को समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि कार्यकाल के चार साल पूरे होने के दिन वह मां गंगा और धर्मनगरी हरिद्वार में हैं।उन्होंने कहा, “आज ही के दिन मैंने प्रदेश की बागडोर संभाली थी।” इस विशेष दिन पर 550 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की। इन परियोजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण, सिंचाई के लिए झील निर्माण, और स्वास्थ्य केंद्रों का उच्चीकरण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

सीएम धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं हरिद्वार में न केवल आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि बेहतर कार्यों के लिए नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान मिला है।

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, “हमने जो कहा, वो किया और भविष्य में जो कहेंगे, उसे भी हम ही करके दिखाएंगे।”उन्होंने विश्वास जताया कि इसी संकल्प के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य अवश्य सिद्ध होगा।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

13 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago