Categories: UTTARAKHAND

CM Pushkar Dhami Birthday:49 साल के हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी,PM मोदी पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह अमित शाह ने सीएम धामी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी। जन्मदिवस पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने सपरिवार पूजन किया।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. जहां सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें. साथ ही सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं. राज्य की जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्प के साथ काम कर रही है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है – ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें।’ यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लिखा है- ‘पावन देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करे, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है।’

अमित शाह और नितिन गडकरी ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा है- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री @pushkardhami जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’ वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है- ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री @pushkardhamiजी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’ दूसरी ओर, शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है- ‘देवभूमि उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री, साथी @pushkardhami जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

सीएम योगी ने उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना: वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि “पावन देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो.आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करें, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है.”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। और केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। कहा कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।

दिव्यांग बच्चों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन के अवसर पर एनआईवीएच देहरादून में दिव्यांग बच्चों से मिले और उन्हें केक और मिठाई वितरित की

Tv10 India

Recent Posts

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहुंच सकते हैं पैतृक गांव पंचूर, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल जिले…

3 hours ago

धर्मनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, जगतगुरु आश्रम में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति…

5 hours ago

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

2 days ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

2 days ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

2 days ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

3 days ago