UTTARAKHAND

यात्रा प्रबंधन में खुद मैदान में उतरे CM धामी, चारों धाम के कपाट खुलने पर मौजूद रहने वाले बने पहले मुख्यमंत्री

देहरादून :चारधाम यात्रा इस वर्ष बड़ी धूमधाम से शुरू हो चुकी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर खुद जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के दिन मुख्यमंत्री धामी ने इन दोनों धामों में मौजूद रहकर यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया। वे चारधाम यात्रा के दौरान कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

सीएम धामी ने दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में शिरकत की। इसके साथ ही, उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी भी अपने हाथ में ली है। ऋषिकेश में यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन और शासन के अधिकारियों को खासतौर पर मौसम के बदलाव को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर मौसम प्रतिकूल हो, तो यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और उन्हें मौसम की जानकारी भी दी जाए।

मुख्यमंत्री धामी का यह पहल चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

9 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

9 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

10 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago