UTTARAKHAND

Uttarakhand:  “आपका काम हुआ कि नहीं?” – मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में सीधे शिकायतकर्ताओं से साधा संवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर सीधे कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर उनसे फीडबैक लिया और पूछा – “आपका काम हुआ कि नहीं?”

मुख्यमंत्री ने पिछली समीक्षा बैठक में सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का एक तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन की जमीनी हकीकत जानने के लिए उन्होंने स्वयं कुछ आवेदकों से संवाद स्थापित किया।

सकारात्मक प्रतिक्रिया और समाधान:

  • उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी पारिवारिक पेंशन से जुड़ी समस्या का समाधान हो गया है, जिसके लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थीं।
  • रुद्रप्रयाग के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने अपने मेडिकल बिलों के भुगतान में हो रही देरी की शिकायत हेल्पलाइन पर दर्ज की थी। मुख्यमंत्री से बातचीत में उन्होंने पुष्टि की कि उनका भुगतान अब कर दिया गया है।
  • नैनीताल निवासी बहादुर सिंह बिष्ट ने भी अपने जीपीएफ भुगतान की समस्या के समाधान पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि उनका रुका हुआ भुगतान जारी हो चुका है।

सभी शिकायतकर्ताओं ने उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और संवेदनशीलता के कारण ही उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो सका।

अधिकारियों को सख्त निर्देश और निरंतर फॉलोअप:

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक बार फिर स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समाधान निर्धारित समय पर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली का हिस्सा है कि वे केवल समीक्षा बैठकों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि योजनाओं और निर्देशों के क्रियान्वयन का निरंतर फॉलोअप भी करते हैं। उनके इस सीधे संवाद और संवेदनशील फॉलोअप से विभागों पर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और जनसमस्याओं के प्रति अधिक जवाबदेह बनने का दबाव भी बढ़ा है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

3 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

5 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

5 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago