देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर सीधे कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर उनसे फीडबैक लिया और पूछा – “आपका काम हुआ कि नहीं?”
मुख्यमंत्री ने पिछली समीक्षा बैठक में सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का एक तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन की जमीनी हकीकत जानने के लिए उन्होंने स्वयं कुछ आवेदकों से संवाद स्थापित किया।
सकारात्मक प्रतिक्रिया और समाधान:
सभी शिकायतकर्ताओं ने उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और संवेदनशीलता के कारण ही उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो सका।
अधिकारियों को सख्त निर्देश और निरंतर फॉलोअप:
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक बार फिर स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समाधान निर्धारित समय पर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली का हिस्सा है कि वे केवल समीक्षा बैठकों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि योजनाओं और निर्देशों के क्रियान्वयन का निरंतर फॉलोअप भी करते हैं। उनके इस सीधे संवाद और संवेदनशील फॉलोअप से विभागों पर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और जनसमस्याओं के प्रति अधिक जवाबदेह बनने का दबाव भी बढ़ा है।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…