Categories: UTTARAKHAND

सीएम धामी बोले- 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस नीति बना रही सरकार

सीएम धामी बोले- 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस नीति बना रही सरकार

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड की नई उत्पादन ईकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कहा कि अभी कुछ समय पूर्व देश-विदेश के उद्योगपतियो को उत्तराखंड में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

प्रदेश सरकार चाहती हैं कि राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में नौकरियां मिलें। युवा आज इस कंपनी में काम कर रहे हैं। कल वही युवा अपने उद्योग भी स्थापित करेंगे। कहा कि सरकार प्रदेश के 70 फीसदी युवाओं को नौकरी देने के लिए ठोस नीति बना रही है।

शुक्रवार को उद्घाटन कार्यक्रम में डिक्सन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक अतुल बी लाल ने कहा कंपनी वर्तमान में 25 हजार कर्मचारियों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवा रही है।बताया कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 12000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों, एलईडी लाइट, मोबाइल फोन, सुरक्षा निगरानी प्रणाली, आईटी हार्डवेयर उत्पादों, दूरसंचार और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स, वैयरेबल्स और रेफ्रिजरेटर आदि का निर्माण कर रही है।

वहीं, नेशनल अप्रेंटिसशिप एंड प्रमोशन स्कीम में सरकार के साथ भागीदारी कर कौशल विकास और सामाजिक समावेश में सक्रीय रूप से कार्य किया जा रहा है। कंपनी के नई उत्पादन ईकाई में करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और कंपनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

11 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

11 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

12 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

14 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago