नई दिल्ली: नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद साउद आज रामलला के दर्शन के लिए परिवार के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं. दरअसल नारायण प्रसाद पिछले तीन दिनों से रायसीना डायलॉग में भाग लेने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं. अपनी भारत यात्रा के आखिरी में वह रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं.
विदेश मंत्री सुबह 11 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और करीब 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे जहां महर्षि बाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा.
पांच आभूषण करेंगे अर्पित
एयरपोर्ट से वह सीधे भगवान श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए रवाना होंगे. अपनी पत्नी ज्योत्सना साउद सहित अयोध्या पहुंचने वाले विदेश मंत्री भगवान श्रीराम मन्दिर में विशेष पूजा करने वाले हैं.रामलला की प्रतिमा के लिए नेपाल के विदेश मंत्री के तरफ से पांच प्रकार के चांदी के आभूषण अर्पित किए जाएंगे, जिनमें धनुष, गदा, गलाहार, हाथ पैर में पहने जाने वाले कड़ा आदि शामिल हैं.
संध्या आरती में भी लेंगे भाग
विदेश मंत्री साउद नेपाल सरकार के पहले मंत्री होंगे जो अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं. वह रामलला के दर्शन के बाद नेपाल के विदेश मंत्री सरयू तट पर होने वाले संध्या आरती में भी भाग लेंगे. इसके अलावा हनुमानगढी मन्दिर में भी दर्शन करने के साथ साथ वहां के अन्य प्रमुख स्थानों का भी अवलोकन करेंगे.
आपको बता दें कि जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तो उससे पहले नेपाल से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. नेपाल के जनकपुर में मां सीता की जन्मभूमि से भगवान राम के लिए 3,000 से अधिक उपहार अयोध्या लेकर ये लोग अयोध्या पहुंचे थे. चांदी के खड़ाऊं, आभूषण और कपड़ों सहित तमाम उपहारों को इस सप्ताह जनकपुर धाम रामजानकी मंदिर से लगभग 30 वाहनों के काफिले में अयोध्या लाया गया था.
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…