Categories: UTTARAKHAND

मोदी सरकार की हर योजना को लोगों तक पहुंचाएंगे उत्तराखंड के सीएम धामी

मोदी सरकार की हर योजना को लोगों तक पहुंचाएंगे उत्तराखंड के सीएम धामी, अधिकारियों को दिया खास निर्देश

नई दिल्ली: उत्तराखंड की धामी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए सदा तत्पर रहती है. इस बीच प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्मेलन आयोजित किया गया था उसमें जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी उनके संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है. अधिकारियों को इनके क्रियान्वयन हेतु उन्हें निर्देशित किया गया है. उन्होंने आगे लिखा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेज गति से पहुंचाने का काम किया जा रहा है. पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है. हम ‘अंत्योदय एवं गरीब कल्याण’ के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जा रहे हैं. उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित करने हेतु हमारी सरकार सतत क्रियाशील है.

मोदी सरकार ने शुरू की थी योजना

आपको बता दें कि मार्च 2020 में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का ऐलान किया गया था. इस पैकेज के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ गरीब लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को अतिरिक्त एवं मुफ्त खाद्यान्न का वितरण करने की प्रक्रिया शुरू की गई जिसे अबतक जारी रखा गया है. इस योजना की बात करें तो इसको महामारी के कारण आई आर्थिक बाधाओं का सामना करने के उद्देश्य से लाया गया था.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

8 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

12 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

13 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

14 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago